फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy leave school for girlfriend

कच्ची उम्र के प्यार ने छुड़वा दिया स्कूल!

Sat, 26 Jul 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Jul 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
boy leave school for girlfriend

कच्ची उम्र का प्यार नवीं कक्षा के एक छात्र के लिए स्कूल छोड़ने की वजह बन गया। घटना देहरादून की है। ‘प्रेमिका’ से तकरार हुई तो छात्र हास्टल से भाग निकला। तीन दिन तक उसकी तलाश होती रही। अब उसके घर पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


छात्र का कहना है कि वह सहपाठी की बेरुखी सहन नहीं कर पा रहा था। उसके मुताबिक ‘अब वो नहीं दिखेगी तो टेंशन भी नहीं होगी।’

अचानक हो गया हास्टल से गायब
राजधानी के एक नामी बोर्डिंग स्कूल में देवरिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह छात्र कक्षा नौ में पढ़ रहा था। मंगलवार शाम वह अचानक हास्टल से गायब हो गया।

हास्टल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। जांच में प्रेम कहानी की बात सामने आई, लेकिन पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र का सुराग नहीं लगा सकी। इधर, स्कूल प्रबंधन की पेशानी पर बल पड़े रहे। देवरिया में परिजन भी परेशान थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छात्र देवरिया स्थित अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तो अधिकारियों को राहत मिली।

सहपाठी से अनबन पर छोड़ा स्कूल
प्रेमनगर चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि छात्र से फोन पर बातचीत की गई। छात्र ने बताया कि अपनी एक सहपाठी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले किसी बात पर छात्रा से उसकी अनबन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिशों के बाद भी वह नहीं मानी। छात्र के मुताबिक स्कूल में छात्रा को देखते ही वह टेंशन में आने लगा, तो उसने स्कूल ही छोड़ने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed