{"_id":"5d7d02218ebc3e015f566588","slug":"boy-goes-missing-from-dehradun-shishu-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः स्कूल से टॉफी लेने निकला शिशु निकेतन का बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः स्कूल से टॉफी लेने निकला शिशु निकेतन का बालक लापता
Sun, 15 Sep 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:06 AM IST
सार
- पुलिस और शिशु निकेतन प्रशासन बालक की तलाश में जुटा
- हरिद्वार बाल कल्याण समिति की तरफ से दाखिल हुआ था बालक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विस्तार
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने आया राजकीय शिशु निकेतन का नौ साल का बालक शनिवार को लापता हो गया। बालक टॉफी लेने के लिए स्कूल से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस और शिशु निकेतन प्रशासन देर रात तक बालक की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
राजकीय शिशु निकेतन में दाखिल बालक और बालिकाएं दीपनगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। शनिवार को भी वे स्कूल गए थे। स्कूल परिसर से नौ साल का बालक एक छोटे बालक के साथ बाहर टॉफी खरीदने गया। छोटा बालक तो स्कूल में वापस आ गया, लेकिन बड़ा बालक नहीं आया।
विज्ञापन
छुट्टी के समय उसकी ढूंढ मची तो शिशु निकेतन प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद बालक का पता नहीं लग सका है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर उसकी तलाश की गई। बालक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। बाल कल्याण समिति हरिद्वार ने उसे शिशु निकेतन में दाखिल कराया था।
विज्ञापन