{"_id":"59104c5e4f1c1baa7c851083","slug":"boy-drown-during-bath-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Mon, 08 May 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर को पिंडर नदी में नहा रहा एक युवक तेज पानी के बहाव बह गया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पुलिस ने नदी से शव को निकालकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कंडारा निवासी मोहित (18) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार को दोस्तों के साथ कर्णप्रयाग आया था। बताया जा रहा है कि दोपहर को अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहित सुभाषनगर संपर्क रोड होते हुए पिंडर नदी में नहाने चला गया। इस दौरान मोहित नदी में बह गया। करीब 150 मीटर बहने पर मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत के नेतृत्व में पुलिस का रेसक्यू दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के जवानों और स्थानीय युवक सोनू, दीपक आदि के सहयोग से मृत युवक का शव नदी से निकाला गया। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि युवक का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन