{"_id":"188ba295de374d19abd22c6f5ce45bd6","slug":"boy-commit-suicide-in-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं जीना नहीं चाहता, मैंने जहर पी लिया है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं जीना नहीं चाहता, मैंने जहर पी लिया है’
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं जीना नहीं चाहता, मैंने जहर पी लिया है।’ यह बात पिता को कहकर एक युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन
खुदकुशी का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। युवक के घर से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस के मुताबिक पिलखेड़ी, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल निवासी संदीप (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह पटियाला में नौकरी करता था।
वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार देर रात बाजार से घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने पिता को परेशानी में आकर जहर पीने की बात बताई। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ले आए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, मगर उसकी परेशानी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। उधर, राजस्व पुलिस के मुताबिक मृतक के घर से सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन