फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy caught fire

जंगल बचाने के गया और खुद जल गया, मौत

Mon, 13 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 13 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
boy caught fire

जंगल में लगी आग को बुझाने के प्रयास में गोपेश्वर के गंगोलगांव का एक युवक उसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन


दो दिन से लगी थी आग
बुरी तरह झुलस जाने से वह खुद को नहीं संभाल सका और 40 मीटर गहरी खाई में गिर जाने उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घिंघराण क्षेत्र की पहाड़ियों पर दो दिन से आग लगी थी।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
विज्ञापन


रविवार को आग जिला मुख्यालय के ठीक ऊपर लगे मोबाइल टावर तक पहुंच गई। शाम के वक्त आग बुझाने के लिए गंगोल गांव के कई ग्रामीण गए थे, तभी गंगोलगांव का राजेश (25) पुत्र भगत सिंह आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

बुरी तरह झुलस जाने से राजेश खुद को संभाल नहीं सका और पहाड़ी से 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। साथ के लोगों ने शव को खाई से निकाला।


रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय के साथ ही मंडल घाटी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजेश पीआरडी में तैनात था और एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना की खबर आने के बाद उसकी मां मायेश्वरी देवी और पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

एसपी अजय जोशी ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज दी गई है। दूसरी तरफ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा का कहना है कि शनिवार को वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तेज हवा की वजह से आग फिर सुलग गई।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

घटना की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह राजस्व क्षेत्र में है या केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में। पुष्टि होने के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed