{"_id":"5d332e6c8ebc3e6d0f40d69f","slug":"boy-and-girl-run-away-from-village-police-arrested-boy-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पहले युवक और युवती दोनों हो गए फरार, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पहले युवक और युवती दोनों हो गए फरार, गांव में तनाव
Sat, 20 Jul 2019 08:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गांव के एक युवक और युवती लापता हैं। इधर, दोनों पक्षों में तनाव के मद्देनजर पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस युवक के पिता से पूछताछ कर रही है। साथ ही युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वहीं, युवती के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों को भनक लगी तो युवती के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। करीब एक सप्ताह पूर्व युवती मौका पाकर अपने प्रेमी संग चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन, पता नहीं लगा। इस बीच पता चला कि युवक भी लापता है। युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर जानकारी ली तो दोनों में टकराव हो गया। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इधर, दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने से पुलिस ने शनिवार को युवक के पिता को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है। युवक के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही दोनों की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन