फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Border Meeting for Lok Sabha elections UP and Uttarakhand police officers will share details of criminals

Border Meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी, यूपी-उत्तराखंड में अपराधियों का ब्यौरा साझा करेंगे पुलिस अधिकारी

Tue, 30 Jan 2024 07:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

Uttarakhand News: बॉर्डर मीटिंग में चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में तैयारी शुरू करने पर सहमति बनी।
 

विज्ञापन
Border Meeting for Lok Sabha elections UP and Uttarakhand police officers will share details of criminals
बॉर्डर मीटिंग में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और यूपी के बिजनौर पुलिस के अधिकारियों की कोटद्वार में बॉर्डर मीटिंग हुई। इसमें अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वाहनों की सघन चेकिंग करने और वांछित अपराधियों का ब्यौरा साझा करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


बीईएल रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी जया बलोनी, सीओ कोटद्वार विभव सैनी ने यूपी के जिला बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बॉर्डर मीटिंग की। इस दौरान चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में तैयारी शुरू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम सकते हैं ये पूर्व मंत्री, जल्द होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपराधियों पर निगरानी रखने, बॉर्डर क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने, वांछित अपराधियों का ब्यौरा साझा करने, अंतरराज्यीय चेकपोस्टों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध लोगों पर नजर और सघन वाहन चेकिंग चलाने पर चर्चा हुई।

इस दौरान अवैध हथियारों की बरामदगी, चेकपोस्टों से निकलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने, चुनाव के दौरान नकदी व प्रलोभन देने वाली वस्तुओं का आदान-प्रदान होने की स्थिति में संयुक्त कार्रवाई करने पर विमर्श हुआ।

साथ ही अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब, मादक पदार्थों व अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने के संबंध में भी चर्चा की गई। यूपी की ओर से बिजनौर जिले एसपी ग्रामीण रामअर्ज, सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार के साथ ही बढ़ापुर, मंडावली, नजीबाबाद, रायपुर और नगीना समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed