{"_id":"5350399aa032c885318c11303e8c81ba","slug":"border-area-people-angry-on-ssb-and-itbp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर एसएसबी और आईटीबीपी पर लगे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर एसएसबी और आईटीबीपी पर लगे ये आरोप
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले उत्तराखंड की सीमावर्ती लोगों ने एसएसबी और आईटीबीपी पर कुछ आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने एसएसबी और आईटीबीपी पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम पारितोष वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
लोगों ने एसडीएम को बताया कि 1998 में छियालेख में इनरलाइन की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके बाद से स्थानीय गांवों के लोगों को प्रधान की ओर से जारी प्रमाणपत्र और वोटर आईडी दिखाकर छियालेख से आगे जाने की अनुमति दी जाती थी।
विज्ञापन
आरोप है कि अब छियालेख से आगे जाने के लिए स्थानीय लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनसे एसडीएम की ओर से जारी परमिट दिखाने को कहा जा रहा है। यही नहीं छियालेख से 10 किमी पहले लमारी और मालपा में ही लोगों से परमिट दिखाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
यदि सीमांत इलाके में सुरक्षा बलों का यही रवैया रहा तो तनाव की नौबत आ सकती है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने कहा कि आईटीबीपी और एसएसबी के अफसरों को पत्र लिखा गया है। स्थानीय लोगों के लिए किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। सिर्फ इस समय नेपाल के नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।