फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boom in market at dhanteras

Diwali 2017: दिवाली से पहले ही यहां हो गई 'धनवर्षा'

Wed, 18 Oct 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
boom in market at dhanteras
धनतेरस पर देहरादून के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन-त्रयोदशी पर्व मनाया गया। इस दिन यहां दिवाली से पहले ही धनवर्षा हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार को धनतेरस पर देहरादून के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। ऑटो सेक्टर, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों के कारोबार में उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में लोगों ने 250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर डाली। सुबह 11.40 से दोपहर 12.26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में बाजार में विशेष रौनक रही।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाकायदा ज्योतिषियों से राय ली गई और शुभ समय में अलग-अलग आइटम्स खरीदे गए। वाहन, जेगर-गहने, गैजेट्स, खाद्यान्न, इलेक्ट्रानिक आइटम्स, मोबाइल और घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी शुभ मुहूर्त के अनुसार ही की गई।
विज्ञापन


कुमाऊं में नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी के हव्वे को पीछे छोड़ बाजार ने उम्मीदों की उड़ान भरी। दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बंपर बिक्री हुई तो सर्राफा और इलेक्ट्रनिक्स वस्तुओं के बाजार पर भी जमकर धन बरसा। कुमाऊं मंडल करीब 6000 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा जैसे प्रमुख शहरों में कुल मिलाकर लगभग 225 करोड़ का कारोबार हुआ। पूरे कुमाऊं में यह आंकड़ा 300 करोड़ से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लोगों की भीड़

boom in market at dhanteras
बागेश्वर में दुकान से खरीददारी करती महिलाएं।  - फोटो : amar ujala
मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ से जाम से हालात देखने को मिले। पावन मौके पर लोगों ने जमकर सोना, चांदी, पीतल की खरीदारी की।

इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में 1000 से अधिक कारों और 900 से ज्यादा मोटरसाइकिल की डिलीवरी हुई। अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल और डेढ़ हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई। 

बाजार से जुड़े एक्सपर्ट के मुताबिक, एक दिन में कुल 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। लोगों में अपनी पसंद की कार की डिलीवरी लेने का क्रेज नजर आया।

शोरूम संचालकों के मुताबिक एक दिन में टाटा, मारुति, रेनो, होंडा, हुंडई और निसान के शोरूमों में 1000 से अधिक कारों की डिलीवरी दी गई। मोबाइल की बिक्री में भी काफी तेजी आई। मोबाइल फोन कारोबारी मुकेश ने बताया कि स्मार्टफोन को लेकर बाजार गर्म रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और घरेलू सामान का कारोबार भी जबर्दस्त रहा। 
 

सोने-चांदी की जमकर खरीदारी

boom in market at dhanteras
एक दिन में करीब 30 करोड़ का सोना बिका - फोटो : डेमो

सोने-चांदी की शॉपिंग को लेकर भी दून के सराफा कारोबारियों के पास सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई।

सराफा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित गोयल ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस साल बाजार से बेहतर खरीदारी हुई। एक अनुमान के मुताबिक, एक दिन में करीब 30 करोड़ का सोना और करीब 20 करोड़ की चांदी की खरीदारी हुई।

रियल इस्टेट में हल्की चमक
धनतेरस के मौके पर रियल इस्टेट सेक्टर में भी हल्की चमक बिखरी। रियल इस्टेट कारोबारियों ने बताया कि लोगों में दीपावली के मौके पर अपने घर में गृह प्रवेश को लेकर उत्साहित हैं। गत वर्ष के मुकाबले, हालांकि यह उत्साह कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed