फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   books not reached in school

शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में किताबों को तरस रहे स्कूल

Thu, 22 May 2014 08:57 PM IST
अमर उजाला, कीर्तिनगर
अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Thu, 22 May 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
books not reached in school

शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र कीर्तिनगर विकासखंड के सरकारी विद्यालयों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं जबकि 24 मई को विद्यालय ग्रीष्म अवकाश के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं सूबे के शिक्षा मंत्री जगदीशिला डोली यात्रा में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


कीर्तिनगर विकास खंड के 126 प्राथमिक व 24 जूनियर हाई स्कूलों में आज तक पाठ्य सामग्री नहीं पहुंची है। शिक्षा सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय गुजर चुका है।
विज्ञापन


पुरानी किताबों के सहारे कक्षाएं
पाठ्य सामग्री के विद्यालयों में न पहुचंने पर अध्यापकों ने भी डेढ़ माह किसी तरह पुस्तकों की व्यवस्था कर कक्षाएं संचालित की।

24 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद होने हैं। यदि 24 मई से पहले स्कूलों में पाठ्य सामग्री नहीं पहुंची, तो छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश बिना किताबों के ही गुजारना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जी तीर्थयात्रा पर
वहीं सूबे के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी जगदीशिला डोली यात्रा में व्यस्त हैं। कीर्तिनगर विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी डीएस आर्य ने कहा कि ग्रीष्म अवकाश से पूर्व पाठ्य सामग्री वितरित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed