{"_id":"3109f5b8ac33b7cd89fffb3dc5103f01","slug":"book-fair-of-amar-ujala-at-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का पुस्तक मेला आज, चले आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का पुस्तक मेला आज, चले आइए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
यदि आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो 12 से 18 अगस्त तक होटल इंद्रलोक जरूर आएं।
विज्ञापन
एक सप्ताह के लिए बुक फेयर का आयोजन
यहां पर आपको अपनी पसंद की किताबें एक जगह उपलब्ध हो जाएंगी। अमर उजाला और बलूनी क्लासेस एवं स्कूल एक सप्ताह के लिए बुक फेयर का आयोजन कर रहे हैं।
पुस्तक मेले में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रकाशकों की किताबें एक जगह मिलेंगी। राजपुर रोड स्थित होटल इंद्रलोक में 12 अगस्त को बुक फेयर का उद्घाटन किया जाएगा।
18 अगस्त तक चलने वाले बुक फेयर में हर वर्ग के लोगों के पसंद की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
पुस्तक मेले में विद्या प्रकाशन मेरठ, उपकार प्रकाशन, प्रतियोगिता दर्पण आगरा, जनवाणी प्रकाशन, हिंदी साहित्य भवन इलाहाबाद, साक्षी प्रकाशन, भट्ट ब्रदर्स शामिल हो रहे हैं। फेयर में कंप्टीशन, चिल्ड्रेस बुक, मैग्जीन, साहित्य और उपन्यास आदि किताबें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन