फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Book exhibition organized at Sparsh Himalayan University

Dehradun News: स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition organized at Sparsh Himalayan University
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. राकेश सुंदरियाल ने किया।
विज्ञापन


पुस्तक प्रदर्शनी से छात्रों को नवाचार से जोड़ने व विविध भाषाओं में पुस्तकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नई दिल्ली की ओर से पूरे भारत में शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में मोबाइल वैन पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रति-कुलपति प्रोफेसर राकेश सुंदरियाल ने कहा कि वर्तमान में पुस्तकों के प्रति छात्रों में कम रुचि देखी गई है। पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु भारती नवानी के संयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी दो वर्षों से विश्वविद्यालय परिसर में मोबाइल वैन के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर बीएएमएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल, कला, मानविकी व प्रबंधन सहित कई विभाग के छात्रों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव, प्राचार्य अंजना विलियम्स, प्रोफेसर राजुल दत्त, विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत शर्मा संयुक्त निदेशक प्रदीप कोठियाल सहित अनेक विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed