{"_id":"580fcb354f1c1b2f77bc3a31","slug":"bonus-to-uttarakhand-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा बोनस, फाइल पहुंची CM के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा बोनस, फाइल पहुंची CM के पास
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
harish rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारियों को दोगुना बोनस देने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यालय में उनके हस्ताक्षर के लिए भेज दी गई है। इसके अलावा इस बार दिवाली से पहले वेतन भी सभी कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार कर्मचारियों को बोनस और वेतन देने के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। इस संबंध में कई दिन पहले से रिजर्व बैंक के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उम्मीद है कि बुधवार को राज्य सरकार को यह धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसी के साथ कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा भेज दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का ग्रेड पे 4800 रुपये तक है, उन्हीं को बोनस मिलेगा। इस बार प्रत्येक कर्मचारी को 6908 रुपये बोनस मिलने की उम्मीद है। इससे सरकार पर करीब 140 करोड़ रुपये का व्यय भार बढ़ेगा।
विज्ञापन
दिवाली होने के कारण इस बार वेतन भी निर्धारित तिथि से पहले दिया जाएगा। सचिवालय, राजभवन, विधानभवन के कर्मचारियों का सप्ताह पांच दिवसीय होने के कारण 28 अक्तूबर को उनका माह का आखिरी कार्यदिवस है।
इन कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को ही वेतन भेजने की कवायद चल रही है। अन्य कर्मचारियों का अंतिम कार्यदिवस 29 अक्तूबर को है, अत: उनके खाते में इसी तिथि को वेतन का पैसा भेजा जाएगा।