फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bonus and dearness allowance on diwali.

उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों पर धन वर्षा

Tue, 21 Oct 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Oct 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
bonus and dearness allowance on diwali.

दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। वित्त विभाग ने सोमवार को कर्मचारियों के डीए (महंगाई भत्ता) व बोनस का शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने स्पष्ट किया है कि जुलाई से अब तक का डीए का पैसा जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) में जमा होगा। अक्तूबर से यह नकद वेतन के साथ मिलेगा।

सभी कर्मचारियों का डीए सात प्रतिशत बढ़ोत्तरी के बाद 107 प्रतिशत हो गया है। हर कर्मचारी को अधिकतम 3454 रुपए बोनस मिलेगा।

बोनस का नकद भुगतान मंगलवार (आज) को हो जाएगा। 4800 ग्रेड पे तक वाले कर्मचारियों को ही बोनस दिया जाएगा। दीपावली से पहले वेतन देने पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों में खुशी की लहर

bonus and dearness allowance on diwali.

पिछले 14 वर्षों में यह पहली बार हुआ कि जब निगम के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के साथ डीए व बोनस देने के आदेश औद्योगिक विकास विभाग ने किया है।

इससे पहले राज्य कर्मचारियों के लिए आदेश होने के बाद ही औद्योगिक विकास विभाग निगम कर्मचारियों के लिए आदेश करता था।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रवक्ता अरुण पांडे, निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत, महामंत्री रवि पचौरी आदि ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई है।

गौरतलब है कि सीएम हरीश रावत ने ऐलान किया था कि 21 अक्तूबर तक कर्मचारियों को डीए, बोनस दे दिया जाएगा। सीएम ने इच्छा जताई थी कि कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन मिल सके।

लेकिन कर्मचारियों को वेतन देने की सूरत में सरकार पर करीब 1600 करोड़ का वित्तीय भार इस महीने पड़ जाता। इसे देखते हुए बोनस तो नकद भुगतान करने का फैसला कर लिया गया है, लेकिन दीपावली पूर्व वेतन पर अभी बात नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed