फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bolero-van collision in rishikesh.

बोलेरो-वैन की भिड़ंत में 15 लोग घायल

Mon, 13 Jul 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 13 Jul 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
bolero-van collision in rishikesh.

देहरादून मार्ग पर वैन और बोलेरो की भिड़ंत में 15 लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर दो लोगों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर एक बोलेरो गोपेश्वर से महिला मरीज को लेकर दून जा रही थी। हाईवे पर वन चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन एक अन्य वाहन को ओवर टेक करने की कोशिश में बोलेरो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार मरीज दर्शनी देवी (45) पत्नी भरत सिंह, पुत्र दीपेंद्र (26), सुरजीत (22), सुरेंद्र सिंह (26) निवासी नगररंगसा, गोपेश्वर (चमोली), मनोज बिष्ट पुत्र यशपाल निवासी कठुड़, चमोली, महेशी बिष्ट (35) पत्नी  सोहन सिंह निवासी ग्राम मुन्या, चमोली, सुक्री देवी पत्नी कमल सिंह, चालक विजेंद्र सिंह (34) पुत्र अमर सिंह निवासी निवासी गोपेश्वर और वैन सवार विश्वनाथ कुमार (19) पुत्र तुला मंडल, कपिल (28) पुत्र स्व. नंद किशोर, आकाश (18), बबलू (27) पुत्र  राजकुमार, हरीश कुमार (28) पुत्र राजेश कुमार, विनय (18) पुत्र लाला राम, चालक रक्षित जैन (27) पुत्र अनिल कुमार सभी निवासी करोलबाग, नई दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रक्षित और आकाश देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इलाज में लापरवाही का आरोप
हादसे में घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम तिवारी ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया। तिवारी के मुताबिक गंभीर घायलों का एक्सरे कराने के लिए कहा गया तो डॉक्टर ने साफ मना करते हुए कहा कि यह मेरा काम नहीं है। दोबारा कहने पर डॉक्टर ने बदसलूकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed