फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Dead Body of a woman who went missing from four days ago found in TEA-Estates

Dehradun: चार दिन पहले घर से लापता हुई महिला का प्रेमनगर क्षेत्र के टी-एस्टेट में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

चार दिन पहले स्मिथनगर निवासी रामूली देवी (75) की गुमशुदगी की सूचना थाने को दी गई थी। पुलिस ने नियमानुसार आसपास के थानों में भी इसकी सूचना भिजवाई। इसके बाद से महिला का कहीं पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
Dehradun News Dead Body of a woman who went missing from four days ago found in TEA-Estates
शव मिला - फोटो : freepik.com

विस्तार

चार दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव बृहस्पतिवार को प्रेमनगर क्षेत्र के टी-एस्टेट में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है। महिला के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि चार दिन पहले स्मिथनगर निवासी रामूली देवी (75) की गुमशुदगी की सूचना थाने को दी गई थी। पुलिस ने नियमानुसार आसपास के थानों में भी इसकी सूचना भिजवाई। इसके बाद से महिला का कहीं पता नहीं चल पाया था। इस बीच बुधवार को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला का शव टी-एस्टेट में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव का हुलिया रामूली देवी से मिल रहा था। इस पर उनके परिजनों को बुलाकर तस्दीक की गई। उन्होंने पहचान रामूली देवी के रूप में ही की।
विज्ञापन


Uttarkashi: मार्च 2025 तक आर-पार हो जाएगी सिलक्यारा सुरंग, बीते वर्ष भूस्खलन के चलते दो माह तक बंद रहा था काम
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नेगी का कहना है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव करीब तीन से चार दिन पुराना ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता लग सकती है। महिला ने जो कुंडल आदि कान में पहने थे वह भी सब यथास्थिति में ही हैं। ऐसे में प्रथमदृष्टया मामले में हत्या की आशंका नहीं जताई जा रही है। किन हालातों में मौत हुई इसका पता भी लगाया जा रहा है। महिला के दो बेटे और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed