{"_id":"682106f177a1468ba80c0471","slug":"bodies-found-in-asan-river-and-shakti-canal-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-687214-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन नदी और शक्ति नहर में मिले पुरुष और महिला के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन नदी और शक्ति नहर में मिले पुरुष और महिला के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में आसन नदी और शक्ति नहर में एक महिला और पुरुष के शव उतराते मिले। पुरुष की पहचान हो गई है। जबकि महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार दोपहर 1:53 बजे सूचना मिली कि आदुवाला के आसन नदी में एक शव उतरता दिखाई दे रहा है। हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सनोज कुमार और एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक सुरेश तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
वहीं, दोपहर करीब 3:30 डाकपत्थर चौकी पुलिस को पुल नंबर एक से 50 मीटर पहले शक्तिनहर में एक शव उतरता नजर आने की सूचना मिली। डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी और एसडीआरएफ के उप निरीक्षक सुरेश तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव महिला का था। सीओ बीएल शाह ने बताया कि आसन नदी में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक का नाम कुंजा निवासी दर्शन सिंह (62) पुत्र मुखराम है। परिजनों के मुताबिक दर्शन सिंह मजदूरी करता था। शराब पीने का भी आदी था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि शक्ति नहर में मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला डंडा जीवनगढ़ की ओर से आई थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। मृतका की आयु करीब 45 साल के करीब है। उसकी पहचान की जा रही है।