फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school sexual assault court case will register on three Minor accused also

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: सहपाठी छात्रा की अस्मत लूटने वाले तीनों नाबालिगों पर भी चलेगा मुकदमा 

Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Boarding school sexual assault court case will register on three Minor accused also
court

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में आरोपी चार छात्रों में से तीन नाबालिगों के खिलाफ भी पोक्सो कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। नियमानुसार 16 से 18 के बीच उम्र वाले आरोपियों के मुकदमे का विचारण किशोर न्याय बोर्ड नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


जबकि, इन तीनों की उम्र भी 16 साल से ऊपर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में एक माह के भीतर ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है। गौरतलब है कि 16 सितंबर को सहसपुर थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


गैंगरेप का आरोप स्कूल के ही चार छात्रों पर है।  शुरूआत में सभी छात्र नाबालिग बताए जा रहे थे। हालांकि, दो दिन बाद पता चला कि इनमें से एक छात्र बालिग है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपियों के साथ सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया

ऐसे में इस छात्र को पोक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे अन्य पांच आरोपियों के साथ सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया। जबकि, तीन नाबालिग छात्रों को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया था। बोर्ड के आदेश पर उन्हें बाल सुधार गृह हरिद्वार में दाखिल करा दिया गया था।

बताया जा रहा है कि इन तीनों नाबालिगों के खिलाफ भी वयस्कों की भांति ही पोक्सो कोर्ट में मुकदमा चलेगा। इन सभी की उम्र 16 साल से ज्यादा है। हालांकि, पुलिस इस मामले में उनकी उम्र से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है।

शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में 16 से 18 साल के नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। लिहाजा, चार्जशीट दाखिल होने के बाद विचारण भी पोक्सो कोर्ट में ही स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed