फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school sexual assault case sit Constituted for investigation cbse take report

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित, सीबीएसई ने मांगी स्कूल की रिपोर्ट

Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Boarding school sexual assault case sit Constituted for investigation cbse take report
nivedita kukreti

भाऊवाला बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम एसआईटी मामले में विवेचना की निगरानी और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।

विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों ने अब तक की विवेचना की समीक्षा की। बता दें कि बोर्डिंग स्कूल में एक छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद से पूरे सिस्टम के कान खड़े हो गए हैं। स्कूल की मान्यता तक रद्द करने की संस्तुति तक हो चुकी है।
विज्ञापन


इधर, मामले में पुलिस ने शुरूआत से ही गंभीरता दिखाई और अब आगे भी इसे मजबूती से अदालत में रखने पर जोर दिया जा रहा है। चूंकि, स्कूल में न सिर्फ छात्रा के साथ घटना हुई, बल्कि वहां के अधिकारियों ने इसे दबाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिग छात्र जिला कारागार सुद्धोवाला में बंद

ऐसे में पुलिस उनके खिलाफ प्रत्येक तथ्यों को जुटा लेना चाहती है। ऐसे में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी में सीओ विकासनगर वीएस धौनी, इंस्पेक्टर विकासनगर महेश जोशी, एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर और विवेचक महिला दारोगा शामिल किया गया है।

मामले में पुलिस ने घटना के सामने आने के 24 घंटे के भीतर छात्रा से गैंगरेप के आरोपी चार छात्रों (एक बालिग छात्र सर्वजीत गिरफ्तार) को हिरासत में ले लिया था। जबकि, घटना को दबाने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में प्रबंधन के लोगों में निदेशक लता गुप्ता, प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, दीपक की पत्नी तनु और आया मंजू को गिरफ्तार किया था।

प्रबंधन के पांचों लोग और एक बालिग छात्र वर्तमान में जिला कारागार सुद्धोवाला में बंद हैं। जबकि, नाबालिग इस समय बाल सुधार गृृह हरिद्वार में हैं। 

सीबीएसई दिल्ली ने मांगी बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट

सीबीएसई दिल्ली ने देहरादून के बोर्डिंग स्कूल की रिपोर्ट मांगी है। सीबीएसई देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को यह रिपोर्ट भेज दी गई। अब इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। उसके बाद स्कूल की मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राजधानी के एक बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने सीबीएसई को स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश के आधार पर बृहस्पतिवार को सीबीएसई दिल्ली कार्यालय की ओर से देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई। क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि अपने स्तर पर जो जवाब स्कूल प्रबंधन ने दिया था, उस आधार पर रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है।

अब दिल्ली कार्यालय की ओर से स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस नोटिस के बाद स्कूल की मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सीबीएसई देहरादून कार्यालय की ओर से स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर स्कूल ने 24 घंटे के भीतर जवाब दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed