फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school sexual assault case accused Nanny become Government witness

बोर्डिंग स्कूल में छात्रा संग गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, आरोपी आया ने खोली काली करतूतों की पोल

Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Boarding school sexual assault case accused Nanny become Government witness
rape

बोर्डिंग स्कूल सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। स्कूल प्रबंधन से जुड़े पांच आरोपियों में से एक आया मंजू सरकारी गवाह बन गई है। उसने बुधवार को विशेष पोक्सो जज रमा पांडेय की अदालत में अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


उसने न्यायालय के सामने निदेशक व प्रबंधन के अन्य लोगों की पोल खोलकर रख दी। उसने बताया कि पूरे प्रकरण पर किस तरह पर्दा डालने को उन पर दबाव बनाया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने क्लास टीचर व कोर्स कोआर्डिनेटर के भी मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूल की निदेशक, प्रिंसिपल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उसकी पत्नी व आया को साक्ष्य छुपाने और आपराधिक षडयंत्र का आरोपी बनाया था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जबरन गर्भपात कराने की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी गईं। इस मामले में आया को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे दो बार खारिज किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि आया मंजू ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। इस बाबत उसने एक पत्र न्यायालय को भी प्रेषित किया था। बुधवार को मंजू ने बतौर सरकारी गवाह बयान दर्ज कराए।

उसने अदालत को बताया कि मामला जैसे ही उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने सबसे पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी को यह बात बताई थी। उन्होंने अपने पति को और फिर पति ने प्रिंसिपल व डायरेक्टर को मामले की जानकारी दी।

लेकिन डायरेक्टर ने सभी को नौकरी पर खतरा बताया और स्कूल की प्रतिष्ठा दांव पर लगने की बात कहते हुए चुप करा दिया। आया ने यह भी बताया था कि कम से कम छात्रा के परिजनों की जानकारी में यह घटनाक्रम लाया जाए, मगर डायरेक्टर ने इसके लिए भी सख्ती से मना कर दिया। उसने अभियोजन के सभी तथ्यों की अदालत के समक्ष पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed