{"_id":"695e65b8187f1123550c9c7e","slug":"board-exam-stress-is-natural-dont-panic-stay-positive-dehradun-news-c-5-drn1037-873561-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बोर्ड परीक्षा का तनाव स्वाभाविक, घबराएं नहीं, सकारात्मक रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बोर्ड परीक्षा का तनाव स्वाभाविक, घबराएं नहीं, सकारात्मक रहें
विज्ञापन
- सीबीएसई ने शुरू की काउंसलिंग, छात्रों और अभिभावकों को एक जून तक मिलेगी सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी 10वीं व 12वीं के छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी है। विद्यार्थी व अभिभावक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। काउंसलिंग सेवा एक जून 2026 तक जारी रहेगी।
देहरादून के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र और उनके अभिभावक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सीबीएसई काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया, सेवा शुरू होते ही छात्रों और अभिभावकों के कॉल आना शुरू हो गए हैं। छात्रों को सुझाव दिए जा रहे हैं कि बोर्ड परीक्षा का तनाव स्वाभाविक, घबराएं नहीं, सकारात्मक रहें। परीक्षा के तनाव को कम करने का एक सबसे अच्छा तरीका अच्छी तैयारी करना है। जल्दी पढ़ाई शुरू करना, नियमित रूप से सामग्री की समीक्षा करना और जरूरत पड़ने पर मदद लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने से छात्र मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनका मनोबल बढ़ाएं। छात्र और अभिभावक 24×7 टोल-फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉल कर हिंदी और अंग्रेजी में सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक अनुभवी काउंसलर और मनोवैज्ञानिकों से टेली-काउंसलिंग के जरिये सीधे बात करने की सुविधा भी उपलब्ध है। सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर भी तनाव प्रबंधन, पढ़ाई की रणनीतियां और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी उपलब्ध है।