फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blow to uttarakhand school education board, CBSE will hold exams

केंद्र सरकार के इस कदम से मिट जाएगा उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का अस्तित्व

Thu, 08 Feb 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 PM IST
सार

-श‌िक्षा मंत्री ने की पेशकश 
-प्रदेश सरकार से मांगा प्रस्ताव
-खत्म हो जाएगा श‌िक्षा बोर्ड

विज्ञापन
blow to uttarakhand school education board, CBSE will hold exams
school education board, - फोटो : file photo

विस्तार

केंद्रीय मानव संसाधान मंत्रालय एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, ज‌िससे उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड का अस्त‌ित्व नहीं रहेगा। उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत क‌िया है। इस कदम के तहत प्रदेश में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं सीबीएसई को देने की तैयारी है। यद‌ि ऐसा होता है तो उत्तराखंड व‌िद्यालयी श‌िक्षा एवं परीक्षा परिषद का महत्व खत्म हो जाएगा। लेक‌िन सरकार की इन कोश‌िशों से बोर्ड में तैनात अफसर-कर्म‌ियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


श‌िक्षा मंत्री ने की पेशकश 
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यह पेशकश की ज‌िसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार ल‌िया। पांडेय ने कहना था क‌ि सरकार स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर रही है। ल‌िहाजा यहां भी सीबीएसई परीक्षा कराए।  
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से मांगा प्रस्ताव
सीबीएसई बोर्ड के अध्यक्ष ने मंत्री से इसका प्रस्ताव मांगा। साथ ही कहा कि राज्य सरकार से प्रस्ताव पास होकर आने पर इस दिशा में निर्णय लिया जाएगा।

खत्म हो जाएगा श‌िक्षा बोर्ड
प्रदेश में दसवीं और बारहवीं परीक्षाएं सीबीएसई से कराए जाने के बाद उत्तराखंड व‌िद्यालयी श‌िक्षा बोर्ड का महत्व खत्म हो जाएगा। शिक्षा मंत्री अरव‌िंद पांडेय के मुताब‌िक, इस फैसले से बोर्ड में फैला भ्रष्टाचार खत्म हो सकेगा। साथ ही बोर्ड के संसाधनों को अन्य कामों में बेहतर इस्तेमाल क‌िया सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed