फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blood written letter to pm narendra modi.

PM नरेंद्र मोदी के लिए लिखा खून भरा खत!

Wed, 05 Nov 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Nov 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
blood written letter to pm narendra modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा खत भेजा है। जी, हां नौकरी की मांग पर धरना दे रहे बेरोजगार एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से खत लिखा।

विज्ञापन


बेरोजगार एलोपैथिक फार्मासिस्ट 9 दिन से पुराना रायपुर बस स्टैंड पर धरने पर बैठे हैं। शनिवार को उन्होंने रक्तदान भी किया था। इसी क्रम में मंगलवार को अपना खून निकालकर प्रधानमंत्री से राज्य सरकार को निर्देशित करने की अपील की है।
विज्ञापन


मंगलवार को धरने में परमेश्वर दत्त रोहित ध्यानी, मनोज त्रिपाठी, विनय रतूड़ी, रमेश भंडारी, कृष्णा डबराल, प्रियंका, योगेश सकलानी आदि रहे। उधर, बेरोजगार होम्योपैथी फार्मासिस्टों का पुराना रायपुर बस स्टैंड पर चल रह धरना 22वें में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार फार्मासिस्टों ने पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री रविंद्र जुगरान से मिलकर सरकार पर भाजपा की तरफ से दबाव बनाने की बात कही।

जुगरान ने उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने की बात कही है। धरने में प्रवेश उनियाल, नीलम रावत, उन्नति, सरिता, श्रवण आदि मौजूद थे।

आंदोलनरत 22 योग प्रशिक्षित भेजे गए जेल

blood written letter to pm narendra modi.

नियुक्ति समेत छह मांगों पर आंदोलनरत 40 बेरोजगार योग प्रशिक्षितों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे सीएम आवास कूच करने की कोशिश में थे।

देर शाम इनमें से 18 को रिहा कर दिया गया, जबकि 22 को सुद्धोवाला स्थित जिला जेल भेज दिया गया। गुस्साए प्रशिक्षितों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।

परेड ग्राउंड में कई दिन से धरने पर बैठे प्रशिक्षित मंगलवार को सीएम आवास कूच करने की तैयारी में जुट गए।

जानकारी पर डालनवाला कोतवाल अनिल जोशी पहुंचे और बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन रुकने और बुधवार को सीएम तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। लेकिन प्रशिक्षितों ने सिटी मजिस्ट्रेट से बात करने से इनकार कर दिया।

कुछ को किया रिहा कुछ को भेजा जेल

blood written letter to pm narendra modi.

वे नारेबाजी कर सीएम आवास कूच करने निकलने लगे। इस पर सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार और कोतवाल जोशी ने सड़क पर पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रशिक्षितों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध नहीं किया और नारे लगाते हुए पुलिस वाहन में बैठ गए। देर रात 18 को पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया, जबकि 22 को तीन दिन के लिए जेल भेजा गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में योग शिक्षकों को नियमित नियुक्ति देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने योग पाठ्यक्रम लागू कर शिक्षकों को नियमित नियुक्ति देने और कक्षा छह से 12 तक योग को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने की मांग की।

इस मौके पर नवीन सिंह पटवाल, भास्करानांद मिश्रा, आलम सिंह तोमर, नरेश कुमार, मनीषा पंवार, नरेश भट्ट, सीमा चौहान, अंजुमन खान, रणवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed