{"_id":"4613a38fdac0308f1509f3876b2d06bc","slug":"blood-donors-club-of-amar-ujala-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संग जान बचाएंगी 'जीवनदात्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संग जान बचाएंगी 'जीवनदात्री'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Mar 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक व्यस्तताओं और अपना ध्यान न रख पाने की प्रवृत्ति के बीच स्त्री खून की कमी से भी जूझती हैं।
विज्ञापन
लेकिन जो छात्राएं, युवतियां, महिलाएं इस स्तर पर बेहतर स्थिति में हैं, वह रक्तदान कर मानवता की भलाई का कार्य कर रही हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर क्लब
ऐसी ही कुछ छात्राओं, युवतियों, महिलाओं संग अमर उजाला फाउंडेशन एक ब्लड डोनर क्लब गठित कर रहा है। उद्देश्य जीवन बचाना है, लिहाजा नाम जीवनदात्री रखा गया है।
शनिवार को जीवनदात्री क्लब से कई सदस्य जुड़ीं। इनरव्हील क्लब (देहरादून वेस्ट) की वर्षा माटा, अनामिका जिंदल, उमा बघेल, कुक्कू माथुर, उषा बंसल इन्हीं में शुमार हैं।
विज्ञापन
इन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के द्वितीय तल पर इससे पूर्व एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया, जिसमें छह यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
हेल्थ टॉक का आयोजन
क्लब की तरफ से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रेमपुर माफी (कौलागढ़) में बालिकाओं के लिए हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. कविता ने सेहतमंद रहने के सुझाव बताए।
विज्ञापन
अच्छी शुरुआत
महिलाओं के लिए ब्लड डोनर क्लब का गठन अच्छी शुरुआत है, इससे महिलाओं को आत्मबल मिलेगा।
- आशा चांदना, लायंस क्लब (अद्वितीय)
किसी की जीवन रक्षा में भागीदार होने का अहसास अनूठा है। ऐसे में जीवनदात्री ब्लड डोनर क्लब का गठन सराहनीय है।
- डॉ. गीता, वूमेन सेल (एमकेपी)
जीवनदात्री ब्लड डोनर क्लब का गठन महिलाओं को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगा। उनमें आत्मविश्वास लाने में भी।
- ज्योति, वूमेंस ग्रीन क्लब
‘हमने किया रक्तदान, आप भी कीजिए...’
लड़कियां रक्तदान करने में पीछे रहती हैं। इसके पीछे एक कारण खून की कमी भी माना जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसी छात्राएं हैं, जिन्होंने न केवल रक्तदान किया, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं।
कक्षा 11-12 की यह छात्राएं लोगों से पूछती हैं, हमने रक्तदान किया, आप कब करेंगे? राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किशनपुर की इन छात्राओं ने शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल के सभागार में ‘रक्तदान संकल्प-युवा संकल्प’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर फिर से रक्तदान का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण विभाग की तरफ से किया गया था।