{"_id":"ba4ee2ccca627cd4a13150458f7615c4","slug":"blood-donation-save-others-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहिम के भागीदार बनें, थोड़ा रक्तदान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहिम के भागीदार बनें, थोड़ा रक्तदान करें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Oct 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। 'अमर उजाला फाउंडेशन' और आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड, हिमालयन अस्पताल, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और दून अस्पताल ने विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। लोग शिविरों में रक्तदान करके जन-जागरण के इस महायज्ञ में आहुतियां दे सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों को गंभीर मरीजों के लिए पेशेवर रक्तदाताओं का खून न लेना पड़े इसके लिए रक्तदान दिवस का आयोजन एक अक्तूबर 1975 से किया जा रहा है।
स्वैच्छिक रक्तदान सबसे अच्छा
पेशेवर रक्तदाताओं के खून से मरीजों को एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, सिफलिस, मलेरिया और दूसरी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
पेशेवर रक्तदाताओं के खून में हेमोग्लोबिन भी कम रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और रक्तदान से जुड़ीं विश्व की विभिन्न संस्थाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान को सबसे अच्छा माना है।
विज्ञापन
रक्तदान से सेहत पर नहीं पड़ता असर
डाक्टरों का कहना है कि रक्तदान करने से किसी भी व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है, बल्कि रक्तदान करने व्यक्ति की सेहत अच्छी हो जाती है। शरीर फ्रेश ब्लड तैयार कर लेता है। इसके अलावा कुछ ऐसी बीमारियां, जिनके बारे में लोगों को पता नहीं चल पाता, रक्तदान के समय जांचें होने से उनका पता चल जाता है। समय से बीमारी पता चलने से उसका ढंग से उपचार हो जाता है।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे से यहां लगेंगे रक्तदान शिविर
रक्तदान जन-जागरण अभियान के तहत आईएमए ब्लड बैंक, सिनर्जी अस्पताल, लॉ कालेज, साईं इंस्टीट्यूट श्रीमहंत इंदिरेश हॉस्पिटल, एसजीआरआर पीजी कालेज, जैन धर्मशाला, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, दून अस्पताल आदि स्थानों पर सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर शुरू हो जाएंगे। लोग सहूलियत के लिहाज से अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान के ये होंगे फायदे
- ढाई हजार से तीन हजार रुपये की पैथोलोजिकल जांचें मुफ्त हो जाएंगी।
- ब्लडप्रेशर की जांच, वजन आदि की जांच भी मुफ्त होगी।
- डोनर कार्ड मिलेगा। अगर रक्तदाता या उसके परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ता है तो उसे एक यूनिट ब्लड मुफ्त मिल जाएगा।
- जांच में व्यक्ति को यह पता चल जाएगा कि पांच खतरनाक रोग एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी, सिफलिस और मलेरिया से वह मुक्त है।