फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Block President of Chakrata Development Block Sanjay

Dehradun News: ‘एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में हो नवीन अध्यापकों की नियुक्ति’

Tue, 30 Jan 2024 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Block President of Chakrata Development Block Sanjay
I- संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को भेजा पत्र
विज्ञापन

I

I- विकासखंड चकराता में 70 से अधिक शिक्षकों के पद हैं रिक्तI

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चकराता विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष संजय राठौर ने एकल विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने संघ के जिलाध्यक्ष को पत्र भेजा है।

पत्र में कहा कि जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में जनवरी 2022 से संचालित डीएलएड प्रशिक्षण पूर्ण होने जा रहा है। डीएलएड प्रशिक्षण के बाद समस्त प्रशिक्षणार्थियों की नियुक्तियां उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रस्तावित है। निकट भविष्य में बीएड, टीईटी उत्तीर्ण की नियुक्तियां भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन




पिछले दिनों विभाग ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पद की संख्यात्मक सूचना-2023 में जनपद देहरादून में शून्य रिक्तियां दिखाई हैं, जबकि जिले के अंतर्गत आने वाले दुर्गम विकासखंड चकराता में 70 से अधिक शिक्षकों की रिक्तियां है। क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत अधिकांश अध्यापकों की दुर्गम सेवा 10 वर्ष एवं उससे अधिक हो गई है। ऐसे में सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में होने वाली नवीन अध्यापकों की समस्त नियुक्ति विकासखंड चकराता के एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed