{"_id":"c0f2112b0418de613d08c2cdff6acf7f","slug":"blo-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ हुए 'गायब', जनता-अफसर दोनों ढूंढ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ हुए 'गायब', जनता-अफसर दोनों ढूंढ रहे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में अब बीएलओ को जनता और अफसर दोनों ढूंढ रहे हैं। बीएलओ तहसील मतदाता अभियान संबंधी फॉर्म लेकर गायब हैं।
विज्ञापन
लोग परेशान
निर्वाचन कार्यालय में सुबह से शाम तक परेशानहाल लोगों के फोन आते रहते हैं। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि सोमवार से बूथों पर बीएलओ जाएंगे, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने 12 और 13 नवंबर को वोटर कैंप लगाने की घोषणा कर दी है।
कैंप गुरु नानक इंटर कॉलेज चुक्खूवाला, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक, मंगला देवी इंटर कॉलेज ईसी रोड और सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू में लगेंगे। लेकिन इन कैंपों में आने वाले बीएलओ का अभी तक पता नहीं है। इसके अलावा दूसरे क्षेत्रों के लोग भी निर्वाचन कार्यालय फोन करके अपने बीएलओ के संबंध में जानकारी मांग रहे।
विज्ञापन
पूरी सख्ती बरती जाएगी
जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार से मतदाता अभियान के संबंध में पूरी सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। इधर प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने जिला निर्वाचन कार्यालय को आदेश जारी किया है कि 18 नवंबर तक कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट में अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदाता अभियान संबंधी सभी फॉर्म निशुल्क वितरित किए जाएंगे। नागरिक फॉर्मों को बूथों, एसडीएम, तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।