आंखों में रोशनी नहीं, पर हौसले ने बिखेरी चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकी आंखों में बेशक रोशनी नहीं, लेकिन सपने जरूर हौसले से रोशन हैं। सीबीएसई 12वीं का नतीजा बृहस्पतिवार को निकल गया, जिसमें राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान (एनआईवीएच) मॉडल स्कूल के छात्रों ने भी अपनी चमक बिखेरी।
इनमें 88.6 फीसदी अंकों के साथ गोरखपुर के प्रखर श्रीवास्तव टाप पर रहे। 88.0 प्रतिशत अंक पाकर आजमगढ़ के संदीप यादव ने दूसरा।
वहीं 87 फीसदी अंकों के साथ कानपुर के मयंक पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आईएएस बनना चाहता है प्रखर
गोरखपुर के रहने वाले प्रखर श्रीवास्तव ने 12वीं की कक्षा 88.6 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। अब वह संस्थान से ही बीए करने जा रहे हैं।
प्रखर ने 10वीं की परीक्षा भी 9.4 सीजीपीए के साथ पास की थी। प्रखर का सपना अब आईएएस बनना है ताकि वह समाज के विकास की राह प्रशस्त कर सके।
प्रखर के पिता निजी स्कूल में पढ़ाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सचिन तेंदुलकर को रोल माडल मानने वाले प्रखर दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हौसला हो तो कुछ असंभव नहीं।
दून के धामी को बनना है गायक
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में एनआईवीएच के छात्रों में दून से ईशांत धामी सबसे ऊपर रहे हैं। इन्होंने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
डॉक्टर एचएस धामी और शिक्षिका रश्मि की संतान ईशांत ने अपने क्लासिकल गीतों की बदौलत स्टेज परफार्मेंस में काफी वाह-वाही पाई है। वह इंगलिश और म्यूजिक के साथ बीए करना चाहते हैं।
हमने टाप-25 की सूची जारी की है। 25 में से 24 ने प्रथम श्रेणी पाई है, जिनमें से 23 ने 70 फीसदी अंक प्राप्त किए।
-कमल जग्गी, प्रधानाचार्य, एनआईवीएच माडल स्कूल।