{"_id":"649cf3da135d8141870a86b5","slug":"blast-in-truck-filled-with-gas-cylinders-on-srinagar-tehri-road-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट, सुबह-सुबह धमाकों की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग
Thu, 29 Jun 2023 08:39 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:39 AM IST
सार
श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में धमाका होने से सुबह-सुबह आसपास के लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक धमाका हुआ। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीनगर- टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम...आज प्रदेशभर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।