फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blast in pipe factory

फैक्ट्री में धमाकों से दहली रुड़की

Sun, 16 Feb 2014 09:23 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 16 Feb 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
blast in pipe factory

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा स्थित पाइप फैक्ट्री में शनिवार देर रात सिलसिलेवार धमाकों से इलाका दहल गया। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के घरों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन


दहशत में लोग आए घरों से बाहर
आवाज सुनकर दहशत में आए लोग आनन-फानन में बाहर निकल गए। घरों में दरारें देख गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस के अनुसार, धमाकों से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


भट्ठी की ट्यूब में हुआ धमाका
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा में पुरुषोत्तम पाइप फैक्ट्री है। शनिवार रात को फैक्ट्री की भट्ठी में लोहा पिघलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे अचानक भट्ठी की ट्यूब में एक तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता एक के बाद एक पांच और धमाके हो गए। धमाके इतने तेज थे कि फैक्ट्री के आसपास रहने वाले साधुराम, जितेंद्र सिंह, नारायण, राजेंद्र आदि के मकानों की दीवारों पर दरारें पड़ गईं।

फैक्ट्री में पहले भी हो चुका है धमाका

blast in pipe factory

इस पाइप फैक्ट्री में पहले भी धमाका हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक, 22 जून 2012 की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक धमाका हुआ था, जिससे कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई थीं। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की थी। बाद में मामला किसी तरह निपटा था।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर
गंगनहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी विद्यादत्त जोशी का कहना कि फैक्ट्री की भट्ठी की ट्यूब में विस्फोट हुआ था। फैक्ट्री में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

उन्होंने बताया कि पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले में अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम के आदेश पर एक भट्ठी हुई थी बंद

blast in pipe factory

ग्रामीणों के अनुसार, फैक्ट्री में दो साल पहले हुए धमाकों के बाद लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर भट्ठी का निरीक्षण किया था।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री परिसर में दो प्लांट चल रहे हैं, जिस प्लांट की भट्ठी में विस्फोट हुआ था उसकी भट्ठी को तत्कालीन एसडीएम ने 10 जुलाई 2013 को बंद करा दिया था। लेकिन इस प्लांट की दूसरी भट्ठी अब भी चल रही है।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

इसी भट्ठी की ट्यूब में शनिवार रात विस्फोट हुआ। इस भट्ठी को भी बंद कराने के लिए आसपास के लोग आठ माह से अधिकारियों को शिकायतें करते आ रहे है। कई बार फैक्ट्री के बाहर भी ग्रामीण प्रदर्शन कर चुके हैं।

ग्रामीण कर रहे धरना प्रदर्शन की तैयारी

blast in pipe factory

फैक्ट्री में धमाकों के बाद ग्रामीणों को फिर अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। आसपास के ग्रामीण पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

ग्रामीण राजेंद्र चौधरी, राजरानी शर्मा, केपी सिंह, सोनू कश्यप, अविनाश, अजय चौधरी, सरोज बाला, प्रमिला, दीपक कुमार आदि का कहना है कि प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का र‌िकॉर्ड

ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई करने का ऐलान किया। जल्द ही एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed