फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blast in haridwar, many injured.

हरिद्वारः बेकरी के अंदर हुआ धमाका, सात घायल

Thu, 19 Mar 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 19 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
blast in haridwar, many injured.

हरिद्वार के पुराना रानीपुर मोड़ से फर्लांग भर की दूरी पर स्थित महाराजा बेकरी में विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में एक ग्राहक समेत 7 कर्मी घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक कर्मचारी को जौलीग्रांट रैफर किया गया। विस्फोट करीब पौने चार बजे हुआ।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि भूतल में बने गोदाम में गैस पाइप लीक होने के कारण ही विस्फोट हुआ है। पुलिस महकमा विस्फोटकांड की जांच में जुट गया है।

गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे महाराजा बेकर्स के कुछ कर्मचारी वर्कशॉप में कार्य कर रहे थे तो कुछ रिटेल काउंटर पर थे। कुछ कर्मचारी भूतल में बने गोदाम में थे। बस, तभी अचानक हुए तेज धमाके से अफरा तफरी मच गई। घटना के वक्त दुकान में ग्राहक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गैस पाइप लीक होना माना जा रहा वजह

blast in haridwar, many injured.

घटना के वक्त दुकान के अंदर ग्राहक भी बैठे हुए थे। धमाका सुनते ही सब बाहर की ओर भागे। अपने केबिन में बैठे बेकरी मालिक पिंकी ग्रोवर ने भी बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। पल भर में बेकरी के अगले हिस्से के शीशे, वॉल सिलिंग से लेकर काउंटर तक तहस नहस हो गए। यही नहीं पिछले हिस्से की दीवार भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

आनन फानन में घायल कर्मचारी राजू, सतीश, रोहित, राजीव चौधरी, रमेश, राजेश एवं ग्राहक चेतन पाठक को तुरंत पास के ही सिटी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर राजू को जौलीग्रांट अस्प्ताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, सीएफओ मधुसुदन शर्मा, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी पहुंच गए। आनन फानन में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर बेकरी की बिजली काटी गई। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी मधुसुदन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गैस पाइप लाइन के लीक होने के कारण ही विस्फोट हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।

विस्फोट से दहल उठा आस-पास का इलाका

blast in haridwar, many injured.

महाराजा बेकर्स में हुए विस्फोट से आस पास का पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की आवाज सुनते ही दुकानों, ऑफिसों में बैठे लोग अचानक बाहर की ओर दौड़ पड़े।

विस्फोट से दुकान के शीशे और सामान सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही क‌ि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। बेकरी की दीवारों पर विस्फोट के निशान साफ तौर पर देखे जा सकते है।

खरीददारी करने आए हरदेव मोटर्स के स्वामी सौरण सिंह की बाहर खड़ी कार के भी शीशे टूट गए और छत दब गई। उनके मुताबिक दो छोटे बच्चों को उन्होंने बाहर निकाला था वे सुरक्षित थे। कहा कि उन्हें समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ।

महामाया एजुकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक मनीष गुप्ता की माने तो उनके कार्यालय तक पूरी गूंज सुनाई दी। वे तुरंत बाहर की तरफ दौडे़। तब पता चला कि आखिर क्या माजरा है।

विज्ञापन

बेकरी के अंदर थे दो दर्जन कर्मचारी

blast in haridwar, many injured.

जब विस्फोट हुआ तब बेकरी में करीब 20-25 कर्मचारी थे। बेकरी स्वामी पिंकी ग्रोवर अपने केबिन में थे उनके बड़े भाई नरेंद्र ग्रोवर घर पर थे। वो तो शुक है कि, हादसा शाम के वक्त नहीं हुआ क्योंक‌ि शाम के वक्त चहल-पहल ज्यादा रहती है। काउंटर पर मौजूद रहे करीब आधा दर्जन कर्मचारियों को काफी देर तक कुछ सुनाई ही नहीं दिया।

समझ में नहीं आया कि क्या हुआ
हर कर्मचारी की जुबां पर था कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हुआ था। हर कोई एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछ रहे थे और चेहरों पर खौफ तारी था। गंभीर रुप से जख्मी अपने सहकर्मियों की हालत के संबंध में भी एक दूसरे से चर्चा करते रहे।

लीक हो रहा था एक सिलेण्डर
पुलिस की पड़ताल में निकलकर आ रहा है कि एक घरेलू गैस सिलेण्डर लीक हो रहा था और उसे ही भूतल में बने गोदाम में रखा गया था। कही उससे लीक हुई गैस के गोदाम में एकत्र होने से ही तो धमाका नहीं हुआ क्योंकि गोदाम में रोशनदान बिलकुल नहीं है। सीएफओ मधुसुदन शर्मा के मुताबिक जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed