फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjym district vice president arrested for Killer attack in haridwar

हरिद्वार: फरार चल रहा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Mon, 23 Oct 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 23 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjym district vice president arrested for Killer attack in haridwar

कातिलाना हमले के आरोप में फरार चल रहे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह घर में सो रहा था। फरार चल रहे भाजयुमो नेता के भाई एवं अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।      

विज्ञापन

       
अगस्त माह में श्यामाचरण एनक्लेव  में  एक बर्थ डे पार्टी में हुए विवाद के दौरान जगजीतपुर निवासी विक्की चौधरी पर हमला बोल दिया था। युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। पीड़ित युवक की मां उषा चौधरी ने अमरदीप चौधरी, उसके भाई बादल चौधरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह बाजवा, गौरव चौहान, अमित कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


तब से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।  सोमवार की अलसुबह सूचना मिलने पर एसओ कनखल अनुज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शांतिपुरम कालोनी (जगजीतपुर)में दबिश देकर भाजयुमो नेता को घर से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गुरुकुल कांगड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर समेत अनेक भाजपा, भाजयुमो नेता सीधे कनखल थाने पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो नेता को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रहे है।              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed