फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP's repressive policy will not work: Sanjay Kishore

नहीं चलेगी भाजपा की दमनकारी नीति : संजय किशोर

Fri, 21 Nov 2025 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
BJP's repressive policy will not work: Sanjay Kishore
तिलक भवन के पास भाजपा सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : दल
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन के सामने सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। उपनलकर्मियों के कार्य बहिष्कार पर एस्मा लगाने के विरोध में कांग्रेस ने तिलक भवन के सामने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा उपनलकर्मियों के शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन का दमन करने कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह दमनकारी नीति अब नहीं चलेगी।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी तक भाजपा सरकार नीतियों और रवैये से परेशान हैं। सरकार कर्मचारियों की जायज मांग पर कार्यवाही करने की बजाय कार्य बहिष्कार पर एस्मा लगा रही है। सरकार कर्मचारियों की आवाज को दबाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। उपनलकर्मियों की समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग पूरी तरह से न्याय संगत है। सरकार कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा अगर सरकार ने एस्मा लगाने के अपने निर्णय को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार जनता के हक को छीन अपनों को लाभ पहुंचा रही है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला, सभासद सुमन लता, शैलेंद्र डोगरा, डिंपल, नीरज रोहिला, हरीश ग्रोवर, सुबोध वर्मा, विनोद रावत, फुरकान, केवलराम आजाद, सुनील तोमर, वैभव गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed