फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP world's largest party due to committed workers: Kaushik

प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: कौशिक

Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP world's largest party due to committed workers: Kaushik
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे। प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व में जनसंघ और बाद में बनी भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कहा कि पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के दम पर आज वह न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि कभी दो सांसदों पर सिमटी भाजपा के आज देश में सबसे ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। कहा कि नेहरू मंत्रिमंडल में शामिल गैर कांग्रेसी मंत्रियों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जब कश्मीर व देश की तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए संघ से राजनीति में भागीदारी का आग्रह किया तो तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने कहा कि संघ सामाजिक संस्था ही रहेगी, लेकिन डॉ. मुखर्जी द्वारा राजनीतिक दल की स्थापना पर भी अपने कुछ स्वयं सेवक अवश्य उसमें भागीदारी के लिए भेजेंगे।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में हमारी विचारधारा ही देश की मुख्य विचारधारा बनी है, क्योंकि हमारा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने की। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,हरीश डोरा, सचिन गुप्ता, कमली भट्ट, अंशुल चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed