फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP workers did public relations at booth 95

Dehradun News: नौ साल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे भाजपा कार्यकर्ता

Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP workers did public relations at booth 95
विज्ञापन

हरबर्टपुर और त्यूणी में किया जनसंपर्क, योजनाओं के पत्रक वितरित किए
महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर के बूथ 95 और 104 पर जनसंपर्क किया। घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक वितरित किए। घरों पर भाजपा के स्टिकर लगाए।



प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने लोगों से आने वाले लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद कश्यप, धनदेश उनियाल, मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, राकेश अमोली, सभासद नीरज थापा, मेघश्याम शर्मा, देवेंद्र चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन


त्यूणी मंडल के त्यूणी बाजार, अणु, अटाल और दारागाड में कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क किया। भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह और मंडल प्रभारी नरेश चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर संवाद करने के निर्देश दिए। कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार के 9 सालों के काम और जनकल्याणकारी नीतियों को हर आदमी तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री चन्दर साल्टा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अम्रेश शर्मा, मनोज बिजलवान , रामलाल सेमवाल, भारत भूषण बिजलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed