{"_id":"691740c44ec6e4d4940398a4","slug":"bjp-workers-are-excited-by-the-victory-in-bihar-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126478-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिहार में जीत से भाजपाइयों में उत्साह, विकासनगर में जगह-जगह मना जश्न, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिहार में जीत से भाजपाइयों में उत्साह, विकासनगर में जगह-जगह मना जश्न, बांटी मिठाई
विज्ञापन
बिहार में एनडीए की जीत का जश्न मनाते विधायक मुन्ना सिंह चौहान और भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : दल
- विकासनगर और सेलाकुई में पटाखे जलाकर मनाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शुक्रवार को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने विकासनगर और सेलाकुई में पटाखे जलाकर जीत का जश्न मनाया। उधर नेताओं ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजार में जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी को साझा किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को सिरे से नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया किया है। यह जीत प्रधानमंत्री की जीत है। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अमित डबराल, प्रदीप, कितेश जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बॉबी, अमरजीत सिंह राजू, सुनीता गुलेरिया, सचिन बंसल, सबल सहरावत आदि मौजूद रहे।
उधर, सेलाकुई में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार जीत का जश्न मनाया। नगर के शहीद सत्येंद्र चौक पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करके खुशी मनाई। विधायक पुंडीर ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में भी पार्टी की हैट्रिक लगेगी। इस दौरान सुखदेव फर्स्वाण, निखिल गुसाईं, यशपाल कैंतुरा, नरगिस कश्यप, विनोद पाल, रविंद्र यादव, पूरण, किरण, पूनम, कमल, वीर सिंह रावत, भगत सिंह, अनीता आदि समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।