मोदी लहर में भाजपा ने यहां पांचों सीट जीती, लेकिन कांग्रेस के इन विधायकों ने बचाया अपना दुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने प्रचंड मोदी लहर में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट तो जीत ली, लेकिन कांग्रेस के दुर्ग कहे जाने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार को भेदने में कामयाब नहीं रही। इसलिए कांग्रेस उन क्षेत्रों के चार विधायकों को सलाम कर रही है। हरिद्वार और देहरादून जिले की इन चार सीटों पर पार्टी के विधायकों की पकड़ मजबूत साबित हुई। इसके चलते कांग्रेस अन्य जगहों की तरह यहां मोदी मैजिक में भी नहीं हारी।
देश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भले ही टिहरी सीट से चुनाव हार गए हों, लेकिन जिस चकराता विधानसभा क्षेत्र का वह प्रतिनिधित्व करते हैं, वहां उन्होंने भाजपा को हावी होने नहीं दिया। इसके अलावा, हरिद्वार जिले के विधायक काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद और ममता राकेश ने पूरे हौसले के साथ भाजपा की चुनौती का सामना किया, इसके चलते उनके क्षेत्र में कांग्रेस का मत प्रतिशत भाजपा से अधिक रहा। इसके ठीक विपरीत, डॉ.इंदिरा हृदयेश, गोविंद सिंह कुंजवाल और करन माहरा जैसे सात कांग्रेस विधायक हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को उखड़ने से नहीं बचा पाए। यहां कांग्रेस ने भाजपा से काफी कम मत पाए। जाहिर तौर पर इन विधायकों की क्षेत्र में पकड़ पर अब सवाल उठ रहे हैं।
इन सीटों पर कांग्रेस रही आगे
चकराता 31767 26981
मंगलौर 32299 24101
पिरान कलियर 39877 29418
भगवानपुर 36400 31207
यहां मोदी लहर में उड़ी कांग्रेस
सीट कांग्रेस भाजपा
केदारनाथ 14263 37240
पुरोला 17271 24926
जसपुर 39147 44559
धारचूला 15622 27888
रानीखेत 12323 23072
हल्द्वानी 42958 45619
जागेश्वर 17066 25010
मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह समय आत्म अवलोकन का है। जनता का निर्णय हम स्वीकार करते हैं, लेकिन राज्य से लेकर केंद्र स्तर तक ये भी समीक्षा करेंगे कि कमी कहां रह गई और आगे बढ़ने का रास्ता क्या होगा।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस