{"_id":"9ba0e95e470681c386b9dd5fa20e4a9e","slug":"bjp-women-wing-protest-against-nari-niketan-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन मामले के खिलाफ सड़कों पर भाजपा महिला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन मामले के खिलाफ सड़कों पर भाजपा महिला मोर्चा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Feb 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की बीच काफी धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की कई महिलाएं चोटिल हुईं। एक भी प्रदर्शनकारी सीएम आवास तक ना पहुंच पाए, इसके लिए तमाम रास्ते सील कर दिए गए थे।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट में भी चेताया गया था कि प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देने के लिए कई ग्रुप में आकर कूच को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया था। पिछली बार विधायकों के सीएम आवास पहुंचने की गाज एसएसपी पुष्पक ज्योति पर गिरी थी।
विज्ञापन
गांधी पार्क के बाहर आठ दिन तक धरना देने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने एक फरवरी को सीएम आवास कूच का ऐलान किया था। भाजपा के दिग्गजों का पूरा प्रयास था कि पुलिस की व्यवस्थाओं को धता बताकर सीएम आवास तक पहुंचा जाए, इसके लिए गोपनीय रणनीति तैयार की गई थी।
खुफिया विभाग रविवार को दिनभर उनकी टोह लेता रहा। महिला मोर्चा का प्रदर्शन सुभाष लार्ड वैंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट से शुरू होकर सीएम आवास पुहंचना था। लेकिन पुलिस ने रैली को हाथीबड़कला पुलिस चौकी पर रोक लिया।
यहां पुलिस और महिला मोर्चा की महिलाओं के बीच काफी संघर्ष हुआ, जिसके कई महिलाएं घायल हो गई। जुलूस में हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थी। कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर जाम की स्थित पैदा हो गया।