फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP wins assembly elections

भाजपा की हाई वोल्टेज जीत से मोदी को 'फायदा'

Mon, 09 Dec 2013 10:35 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
BJP wins assembly elections

रविवार सुबह जैसे ही टीवी पर चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों का रुझान भाजपा के पक्ष में आया तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े।

विज्ञापन


खुशी और उत्साह छलका

दिन चढ़ने के साथ जैसे-जैसे चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आता गया भाजपाइयों को भविष्य भी उज्ज्वल नजर आने लगा। इसी के साथ उनकी खुशी और उत्साह छलकता गया। कोई नारे लगाने में व्यस्त हो गया तो कोई मिठाई खिलाने में।
विज्ञापन


पढ़ें, बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े नेता मीडिया को बयान देने में मशगूल हो गए तो कई कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। एमएमएस से लेकर सोशल मीडिया तक पर संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा।

फोन पर बधाइयां और शुभकामना संदेश लिए और दिए गए। नेता से लेकर कार्यकर्ता तक चुनाव परिणामों को न केवल नरेंद्र मोदी की लहर मान रहा था बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा था।

भाजपा की जीत लोकसभा चुनाव का ट्रेलर
भाजपा नेताओं का कहना था कि चार प्रांतों में पार्टी की जीत लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है। इस दौरान यह नारा फिजा में गूंजता रहा कि ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’।

पढ़ें, जेपी जोशी को 'फंसाने' के लिए युवती ने ली थी 'ट्रेनिंग'


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने रविवार सुबह महानगर कार्यालय में नेताओं के साथ मुंह मीठा किया।

यहां पर भाजपाई सुबह से ही टीवी पर निगाह गड़ाए बैठे थे। चुनाव नतीजों का बुलेटिन आते, जैसे ही सीट बढ़ती भाजपाई जय श्रीराम का नारा लगाने लगते। रावत ने दावा किया कि इस बार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी।

चार राज्यों में पार्टी की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मनाया। दीनदयाल नगर मंडल में भाजयुमो नेता राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी।

पढ़ें, दून में मोदी की रैली पर ‘दिल्ली’ की खुफिया निगाह

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला में नवीन क्षेत्री, बंट कांबोज, अमित कश्यप, क्लेमेंटटाउन में महेश पांडेय ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपाइयों ने खूब आतिशबाजी की। लोगों का कहना था कि लोकसभा चुनाव का माहौल बन गया है।

कांवली रोड, गांधी ग्राम, में ढोल बजे और आतिशबाजी हुई। इस मौके पर विनोद शर्मा, बबलू बंसल, मनोज शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed