फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp will win the five Lok Sabha seats by modi's magic

'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों सीट'

Sun, 13 Oct 2013 06:21 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन
अमर उजाला, लैंसडौन Updated Sun, 13 Oct 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
bjp will win the five Lok Sabha seats by modi's magic

पिछली दफा उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट गंवाने वाली भाजपा को उम्मीद है कि मोदी का करिश्माई नेतृत्व भाजपा को सूबे में नई ताकत देगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश की जनता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खिन्न आ चुकी है।

मोदी बेहतरीन विकल्प

देश का हर वर्ग परिवर्तन चाहता है। इस समय देश की जनता के सामने मोदी बेहतरीन विकल्प हैं। रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
विज्ञापन


पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुसंख्य जनता के सामने नई उम्मीद
भाजपा ने जब से मोदी को पीएम का उम्मीदवार घोषित किया है तब से देश के युवाओं और बहुसंख्य जनता के सामने नई उम्मीद जगी है।

मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल बनी हुई हैं।

देश भर में गलत संदेश गया
सरकार के मंत्रियों के आपदा के समय गैर जिम्मेदाराना रवैये से देश भर में गलत संदेश गया। रावत ने देर शाम कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट!


उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी 14-15 दिसंबर को देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली का कार्यक्रम है। इसके लिए सभी को मजबूती के लिए जुट जाना चाहिए।

इस अवसर पर जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव शाह, चंडीप्रसाद व्यथित, सरदार जीवन सिंह, राजेंद्र राणा, गोपाल रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed