फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp will win all seats

उत्तराखंड के पांचों सांसद बनेंगे मंत्री: बचदा

Fri, 16 May 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 May 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
bjp will win all seats

भाजपा के लोकसभा चुनाव संयोजक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने प्रदेश में पांचों सीटें जीतने की गारंटी ली। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की इस लहर को मीडिया ने गांव-गांव तक पहुंचाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद राज्य की हरीश रावत सरकार खुद ही गिर जाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस से मुखाबित पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत ने कहा कि राज्य की सरकार खुद की अंतरकलह से गिरेगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रहेगी, वैसे भी हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा, उन्हें स्वीकार है।

पांच सांसद जीते तो पांचों मंत्री

bjp will win all seats

भाजपा नेता बची सिंह रावत की केंद्र में मंत्री के कोटे की लय इस कदर बिगड़ी कि उन्होंने पांचों सांसदों को केंद्र में मंत्री बनवा दिया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि केंद्र में उत्तराखंड से कितने सांसद मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पांचों सांसद मंत्री होंगे। बचदा ने बाकयदा मंत्री कोटा भी सामने रखा।

कहा कि खंडूड़ी, भगतदा व निशंक तो पूर्व सीएम कोटे से होंगे, महारानी राज्य लक्ष्मी शाह महिला और अजय टम्टा अनुसूचित जाति के कोटे से मंत्री बनेंगे। जब उनसे पूछा कि पांचों कैसे बन सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले भी तीन मंत्री एक साथ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed