फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP will spread the message of social harmony: Bhatt

भाजपा समरसता का संदेश फैलाएगी : भट्ट

Sat, 05 Sep 2026 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP will spread the message of social harmony: Bhatt
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर जातिवादी राजनीतिक की आग से खेलने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा विभाजन की इस आग को देवभूमि में धधकने नहीं देगी और समरसता का संदेश फैलाएगी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में उन्होंने सात सितंबर के सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने की तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों व प्रभारियों की ऑनलाइन बैठक ली। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस तरह के जाति आधारित विभाजन के प्रयास नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस व विपक्ष द्वारा देश और प्रदेश में किए जा रहे हैं, वह चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। देवभूमि का माहौल हमेशा से सामाजिक समरसता व आपसी सद्भाव का रहा है, ऐसे में कांग्रेस द्वारा एक घटना को लेकर दलित अपमान का झूठ फैलाना इस सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा अपनी नैतिक जिम्मेदारी के क्रम में पार्टी कार्यकर्ता, मंडल स्तर पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं चित्रों के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देगी। उन्होंने कांग्रेस पर देश व प्रदेश में सोची समझी रणनीति के तहत, जातिवादी राजनीति की आग से खेलने का आरोप लगाया। कहा कि यह बार-बार सामने आया है कि हल्द्वानी रामलीला मैदान में किसी भी तरह का जाति आधारित शुद्धिकरण यज्ञ नहीं हुआ तो भी कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने खतरनाक झूठे नेरेटिव को स्थापित करने पर तुले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed