{"_id":"572912ea4f1c1bb20c5ccf60","slug":"bjp-will-go-high-court-against-speaker-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमलाल के मामले में भाजपा जाएगी हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमलाल के मामले में भाजपा जाएगी हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधायक भीमलाल आर्य के मामले में स्पीकर के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। पार्टी ने इस बात का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जवाब दाखिल करने के लिए भीमलाल को 27 दिन का समय दिया गया, जबकि कांग्रेस के असंतुष्टों की विधायकी मात्र सात दिन में ही समाप्त कर दी गई।
संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने असंवैधानिक निर्णय दिया है। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य व तथ्य कांग्रेस ने नौ विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए प्रस्तुत किए थे, वो तो मान लिए गए, लेकिन हमने भी उसी तरह के तथ्य सामने रखे, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। इसलिए स्पीकर का यह फैसला मान्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन