{"_id":"571806584f1c1ba7448b4db2","slug":"bjp-will-be-in-fear-of-shaktimaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी ख्वाबों में भाजपा को डराएंगी शक्तिमान की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी ख्वाबों में भाजपा को डराएंगी शक्तिमान की यादें
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
शक्तिमान को श्रद्धांजलि देते पूर्व सीएम रावत।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले विधानसभा सत्र के दौरान 14 मार्च को पुलिस के घोड़े शक्तिमान के साथ हुए हादसे के बाद भाजपा को देश भर में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। बुधवार को शक्तिमान ने दम तोड़ दिया, लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में उसकी ‘मौजूदगी’ भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
विज्ञापन
यानी भाजपा जब भी चुनावी ख्यालों में डूबना चाहेगी तो शक्तिमान की यादें खलल डालेंगी। ऐसे में अपना दामन पाक साफ साबित करने के लिए भाजपा को भरसक प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
घोड़े की टांग टूटना सामान्य घटना हो सकती है, लेकिन शक्तिमान की टांग जिस मौके पर टूटी उसका राजनीतिकरण होना लाजिमी था। बुधवार को जब शक्तिमान ने दम तोड़ा तो पिछले महीने 18 मार्च से पहले जो सियासी तूफान उठा था, वह अब फिर शुरू होता दिखा। एक बार फिर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
फिर शक्तिमान पर गरमाएगी सियासत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसके लिए भाजपा को तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस को शक्तिमान की मौत का जिम्मेदार ठहराया। पूर्व में जब यह मुद्दा गरम था तो भाजपा नरम थी। अब अगले एक पखवाड़े की सियासत इसी मुद्दे पर रहने की उम्मीद है।
बुधवार को दिनभर से जिन लोगों की निगाह हाईकोर्ट के फैसले पर लगी थी, वे सब शक्तिमान की मौत के मुद्दे पर डायवर्ट हो गए। बैकफुट पर पड़ी कांग्रेस फ्रंटफुट पर आ गई।
शक्तिमान ने भले ही अपनी जिंदगी का अध्याय पूरा कर लिया हो, लेकिन उसकी मौत का हिसाब-किताब अभी विधानसभा चुनाव में होगा। कांग्रेस इस मुद्दे को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल कर सकती है। मामले में भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को कांग्रेस जनता की अदालत में भी ले जाएगी।