फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Vijay Sankalp Yatra: Defence Minister Rajnath Singh will reach Uttarakhand today

विजय संकल्प यात्रा: उत्तरकाशी पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- अंतर्राष्ट्रीय जगत में बढ़ी है भारत की साख

Thu, 06 Jan 2022 06:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 06:23 PM IST
सार

BJP Vijay Sankalp Yatra: सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। वहीं संभावना जताई जा रही है कि कार्यक्रम के दौरान सीएम उत्तरकाशी के लिए कुछ विशेष घोषणा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
BJP Vijay Sankalp Yatra: Defence Minister Rajnath Singh will reach Uttarakhand today
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन हो गया। यात्रा के समापन अवसर पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भले ही वह उत्तरकाशी में देर से आए हैं, लेकिन दुरस्त आए हैं। कहा कि बाबा विश्वनाथ की यह भी धरती है और जिस काशी से मैं आता हूं वह भी बाबा विश्वनाथ की धरती है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शीश झुकाकर आपका समर्थन चाहता हूं।  

विज्ञापन


शुक्रवार को जोशियाड़ा में भाजपा की विजय संकल्प रैली का समापन हुआ। रैली में हजारों की संख्या में जनपदभर से लोग पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विजय संकल्प यात्रा का समापन है। विजय संकल्प यात्रा इसलिए नहीं है कि हम आप से वोट मांगे। आप मुझे जांचेंगे, परखेंगे और तोलेंगे। मैं जानता हूं कि हमारे उत्तराखंड की जनता इतनी ईमानदार है कि वह निश्चित रूप से भाजपा के कमल के फूल का ही बटन दबाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बाद उत्तरकाशी की किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए आपके सम्मुख खड़ा हूं। भले ही मैं उत्तरकाशी में देर से आया हूं लेकिन दुरूस्त आया हूं। 
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: कहीं तीसरी लहर की सबब न बन जाएं रैलियां, नेताओं के ठेंगे पर कोविड प्रोटोकॉल
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय जगत में बढ़ी है भारत की साख
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 से अब तक हमारी सरकार को काम करते हुए साढ़े सात साल हो गए हैं। भले ही कोई हमारा विरोधी क्यों न हो इस सच्चाई को उसे स्वीकार करना होगा कि इन साढ़े सात वर्षो में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की साख बढ़ी है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है।

उत्तराखंड के जो लोग दुनिया के दूसरे देशों मे जाते होंगे। उनको इस बात की जानकारी होगी आज से कुछ वर्ष पहले भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जिस गंभीरतापूर्वक लिया जाना चाहिए था उस गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज आप सीना ठोक कर कह सकते हो, आप उस भारत के नागरिक हो जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आज जब कुछ बोलता है तो दुनिया उसे गंभीरता पूर्वक सुनती है, उस पर अमल करने की कोशिश करती है। आज हम दमखम के साथ अंतरराष्ट्रीय जगत में खड़े हैं। जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

देश से साफ हो रही कांग्रेस, उत्तराखंड कभी-कभी दे देता है शरण
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद कांग्रेस लगभग सारे देश से साफ होती जा रही है, लेकिन आप लोग कभी-कभी कांग्रेस को शरण दे देते हैं। कांग्रेस कहीं आकर दुबक कर बैठ जाती है, तो उत्तराखंड में। राजनाथ ने कहा कि इस बार कांग्रेस को दुबकने मत देना। इस बार इनको, उस बार उनको.. इस सोच से आप बाहर निकलिए।

शुक्रवार को जोशियाड़ा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का समापन पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे 25 साल पहले उत्तरकाशी आए थे। वे उत्तरकाशी में देर से आए हैं, लेकिन दुरुस्त आए हैं। कहा कि बाबा विश्वनाथ की यह भी धरती है और जिस काशी से मैं आता हूं वह भी बाबा विश्वनाथ की धरती है। उन्होंने कहा कि शीश झुकाकर आपका समर्थन चाहता हूं। 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक लोकतंत्र के लिए खतरा : सिंह
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए राजनाथ सिंह ने घटना पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं, इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए। कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी, एचडी देवगौड़ा, मनमोहन सिंह पर  हल्की टिप्पणी नहीं की। 
 

पुष्कर सिंह धामी नहीं धाकड़ धामी

राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने 6 माह के कार्यकाल में करिश्माई कार्य किया है। मैं स्वयं उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। लेकिन मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि 6 माह के भीतर कोई व्यक्ति इतने फैसले कर सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं उत्तराखंड की जनता से अपील करता हूं कि नीयत और ईमान की कसौटी पर किसी को परखा जाना चाहिए। हमने केवल घोषणाएं ही नहीं की हैं। बल्कि उस पर अमल भी किया है। ऐेसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। सीएम धामी को पुष्कर सिंह धामी नहीं बल्कि धाकड़ धामी कहा जाना चाहिए। सीएम के रूप में धामी बड़ी सधी हुई बल्ले बाजी कर रहे हैं। 

नाम लिए बिना हरीश रावत पर साधा निशाना 
उत्तरकाशी। राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए ही हरीश रावत पर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के एक पूर्व सीएम कहते हैं कि नरेंद्र मोदी मार्केटिंग करने उत्तराखंड आते हैं। कांग्रेस के ये पूर्व सीएम फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, कहते हैं कि केदारनाथ में गुफा कांग्रेस ने बनाई और मोदी उसमें जाकर बैठ गए। राजनाथ ने कहा कि मैं उन पूर्व मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि यदि आपने गुफा बनाई तो साधना करने के लिए आप उस गुफा में बैठने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए। राजनाथ ने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए। हमने देश के किसी प्रधान मंत्री पर कोई अर्नगल आरोप नहीं लगाए। चाहे वह कोई भी रहा हो। 

पांच साल में 10 सीएम बदले, आप से क्या लेना देना 
रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि विरोधी दल कह रहे हैं कि भाजपा ने पांच साल में तीन सीएम बदले। हम पांच साल में 10 सीएम बदलें, आप से क्या लेना देना। हमने किसी व्यक्ति को प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा था। किसी एक को प्रोजेक्ट पर चुनाव लड़ा होता तो हम पांच वर्ष में एक भी मुख्यमंत्री नहीं बदलते। पार्टी ने चुनाव लड़ा था। पार्टी का यह अंदरूनी मामला था। हम को जब लगा, पार्टी ने फैसला किया और सीएम बदल दिया। हमारा कोई भी सीएम बुरा नहीं था। बड़ी पार्टी होती है, उसको कई चीजों को सोच विचार कर फैसले करने पड़ते हैं। लेकिन कांग्र्रेस में देखिए चुनाव शुरु हुआ नहीं कि मारा-मारी शुरु हो गई। 
 

2024 तक सभी को मिलेगा पक्का मकान 
राजनाथ सिंह ने कहा कि 2024 तक देश में सभी को पक्का मकान उपलब्ध होगा। कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा। इस योजना पर तीन चौथाई से अधिक काम पूरा हो चुका है। 2024 के बाद किसी भी घर की माता बहन को पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना होगा। हर घर में नल होगा, हर नल से जल प्राप्त होगा। आयुष्मान कार्ड से प्रति वर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। 


दिल्ली से 6 हजार रूपए चलतें हैं तो उत्तरकाशी में भी 6 हजार ही पहुंचते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने एक बार कहा था के मैं परेशान हो गया, मेरी समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। मैं 100 रुपया यदि दिल्ली से भेजता हूं तो उत्तरकाशी में लोगों के पास पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे पहुंचता है। उन्होंने यह लाचारी, अपने दिल की वेदना व्यक्त की थी। राजनाथ ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा सिस्टम बनाया कि यदि 6 हजार रूपए दिल्ली से चलता है तो पूरा 6 हजार रूपए ही आपके खाते में पहुंचता है। 
 

साफ हो रही कांग्रेस को कभी-कभी उत्तराखंड दे देता है शरण 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद कांग्रेस लगभग सारे देश से साफ होती जा रही है। लेकिन आप लोग कभी-कभी कांग्रेस को शरण दे देते हैं। कांग्रेस कहीं आकर दुबक कर बैठ जाती है तो उत्तराखंड में। राजनाथ ने कहा कि इस बार कांग्रेस को दुबकने मत देना। हर बार जो आप टेस्ट करथते हैं कि इस बार इनको, उस बार उनको। इस सोच से आप बाहर निकलिए। 

बोधिसत्व कार्यक्रम से देश का नंबर वन राज्य बनेगा उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने रजत जयंती वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए बोधिसत्व कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रत्येक विभाग से अगले दस साल का रोडमैप मांगा जा रहा है। साथ ही विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों तथा समाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के विचार लेने के लिए विचार श्रृखंला प्रारंभ की गई है। 

बृहस्पतिवार को अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि मुख्यसेवक के रूप में अपने कार्यकाल में लिए फैसले, अपनी पारी में किए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से मुख्यसेवक के रूप में काम कर रहा हूं। जिसमें जो भी फैसले या घोषणाएं की है। उनके शासनादेश निकालने के साथ वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। चाहे वह आशा बहनें हो, आंगनबाड़ी, उपनल कर्मचारी, राज्य आंदोलनकारी, पीआरडी के जवान, भोजनमाता तथा नए खिलाड़ी भाईयों के लिए खेल नीति लेकर आए हैं।

कहा कि उन्हें पत्रकार कहते हैं कि उन्हें समय कम मिला। लेकिन उनका कहना है कि  जितना भी समय मिला। उसमें उन्होंने कोशिश की है कि एक- एक पल उत्तराखंड वासियों के लिए समर्पित हो। कहा कि पूर्व में चुनाव से पहले अधिकारी काम छोड़ देते थे। आज उन्हें बताते हुए खुशी है कि आचार संहिता लगने वाली है। लेकिन मुख्य सचिव समेत सारे लोग अपने दफ्तरों में काम कर रहे हैं। जबकि दो महीने पहले सारे दफ्तरों में ढिलाई हो जाती थी।

कहा कि शपथ ग्रहण के बाद ही रिक्त चल रहे 24 हजार पद भरने का काम किया है। जिसकी भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। रात के 12 बजे तक लोकसेवा आयोग के कार्यालयों में काम चल रहा है। उन्होंने आशाओं का दीप हमें कोने में यूं ही जलाना है। शपथ हमें इस मिट्टी की भारत को स्वर्ग बनाना है..के साथ अपना भाषण समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed