फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand Nikay Chunav sword of expulsion will be used against more than 50 rebels

Uttarakhand Nikay Chunav: मनाने की कोशिशें हुई नाकाम...50 से अधिक बागियों पर चलेगी निष्कासन की तलवार

Thu, 09 Jan 2025 12:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को मनाने की कोशिशें नाकाम होने की बाद अब भाजपा बागियों का निष्कासन करेगी।

विज्ञापन
BJP Uttarakhand Nikay Chunav sword of expulsion will be used against more than 50 rebels
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों पर बृहस्पतिवार से निष्कासन की तलवार चलेगी। प्रदेश नेतृत्व ने ऐसे सभी बागियों से नामांकन पर पुनर्विचार करने के लिए तीन दिन का समय दिया था, जो बुधवार को खत्म हो गया है। पार्टी वरिष्ठ नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद अब भी 50 से अधिक बागी चुनाव समर में हैं।

विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, आज उनके लिए पुनर्विचार का अंतिम दिन है। जो लोग इसके बाद भी पार्टी के पक्ष में नहीं खड़े होंगे, उन्हें अनुशासनहीनता माना जाएगा। अब तक हमारा प्रयास रहा है कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें समझाया जाए। सभी जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है और जो भी नाम सामने आएंगे उन पर उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


नगर निगम में मेयर पद पर श्रीनगर में पार्टी नेता लखपत भंडारी की पत्नी आरती भंडारी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। उन्हें मनाने की कोशिशें पूरी तरह से नाकाम हो गई हैं। इसी तरह उत्तरकाशी, देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, हरिद्वार समेत तमाम निकायों में अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल के लिए fकिया जा सकता है निष्कासित
पार्टी ने ऐसे 50 से अधिक बागियों की सूची तैयार की है, जिन्हें संबंधित जिलाध्यक्षों को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों के स्तर पर ही बृहस्पतिवार को बागियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हें पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जा सकता है।

चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 से
भाजपा निकाय चुनाव में अपने प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करेगी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अपने मायके को संवारेंगी भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री ने गांव की तस्वीर बदलने की ठानी

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के पहले चरण को जारी रखा गया है। पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशी, विशेषकर मेयर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घर-घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। 11 जनवरी से पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, रोड शो करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed