{"_id":"5c5e97f0bdec227391007323","slug":"bjp-uma-bharti-and-sushil-modi-will-visit-uttarakhand-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मोदी के बाद अब 25 को उमा भारती करेंगी उत्तराखंड का दौरा, पीछे है खास वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील मोदी के बाद अब 25 को उमा भारती करेंगी उत्तराखंड का दौरा, पीछे है खास वजह
Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
सुशील मोदी/उमा भारती
भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बाद अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती उत्तराखंड के दौरे पर आएंगी। सुशील मोदी 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लिया था। जबकि उमा 25 फरवरी को हल्द्वानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत वर्तमान में दो रथ चल रहे हैं। हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों रथ केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से अलग-अलग विषयों पर उनके विचारों को जानना है, जिनके आधार पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रदेश में भारत के मन की बात कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में सुशील मोदी के बाद अब उमा भारती का आना तय है।