जोड़तोड़ में जुटी भाजपा, दो केंद्रीय नेता पहुंचे दून
- पार्टी के दो केंद्रीय नेताओं के अचानक दून पहुंचने से बढ़ी सरगर्मी
- कांग्रेस के कुछ विधायकों की जल्द अमित शाह से मिलने की चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में विधायकों की सेंधमारी का दौर शुरू हो गया है। दो केंद्रीय नेताओं का मंगलवार शाम दिल्ली से देहरादून आना और देहरादून से कुछ नेताओं का इसी समय दिल्ली जाना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा तो यह भी है कि कांग्रेस के कुछ विधायक, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं।
वहीं, दिल्ली से आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के देहरादून आकर राज्यपाल से मिलने की चर्चाओं ने सियासी पारे को और चढ़ा दिया। हालांकि राजभवन प्रशासन ने इस तरह की किसी भी मुलाकात से इनकार किया।
जिन कांग्रेस विधायकों की भाजपा के साथ जाने की चर्चा हो रही है, उनमें एक कुमाऊं के विधायक है, जो कभी विजय बहुगुणा कैंप के माने जाते थे, लेकिन बाद में वह नौ नेताओं के साथ सरकार के खिलाफ जाने से चूक गए।
तीन विधायकों में भाजपा लगा सकती हैं सेंध
एक कांग्रेस विधायक जो कि बसपा से टिकट मिलने की उम्मीद पाले हैं और उसकी पृष्ठभूमि भी बसपा की है। उसका भाजपा के साथ जाना तय माना जा रहा है। कुल मिलाकर तीन विधायकों की सेंधमारी की चर्चा गरम है।
जल्द ही इन विधायकों की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात होनी तय है। इस पूरे ड्रामे पर नजर डाले तो भाजपा ने सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी चार्टेड प्लेन से शाम को देहरादून पहुंचे।
उन्हें भी इसी मिशन को सफल बनाने के लिए भेजा गया था। चर्चा तो यह रही कि ये दोनों नेता देर शाम राज्यपाल से मिले, लेकिन राजभवन प्रशासन ने किसी भी तरह की मुलाकात से इनकार किया। लेकिन, राज्यपाल से मुलाकात की चर्चाओं ने ही सियासत में सरगर्मी पैदा कर दी थी।