{"_id":"578c4ba34f1c1b8845c4ba45","slug":"bjp-took-supreme-court-decision-on-arunachal-for-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को BJP बनाएगी हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को BJP बनाएगी हथियार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Jul 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
supreme court of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है भाजपा उसको उत्तराखंड में स्पीकर के खिलाफ हथियार बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के नौ विधायकों की सदस्यता रद्द करने संबंधी जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है भाजपा उसकी सुनवाई जल्दी करने का अनुरोध करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में तो विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद नौ विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया है। भट्ट ने बताया कि विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने को दायर की गई याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अजय भट्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसको देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
क्योंकि 18 मार्च को हमने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। बावजूद नौ विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने बताया कि विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायिर की थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 24 अगस्त को होनी है। एक-दो दिनों में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर इस मामले की सुनवाई जल्दी करने का अनुरोध किया जाएगा।