फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp state president ajay bhatt drink one lakh rupees tea

यहां एक लाख रुपए की ‘चाय’ पी रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या है माजरा

Sun, 28 Jan 2018 05:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jan 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
bjp state president ajay bhatt drink one lakh rupees tea

यह हैरानी की ही बात है कि आर्थिक स्थिति से कमजोर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष एक लाख रुपए की चाय पी रहे हैं। आगे जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य बड़ा है। चुनौती भी बड़ी है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूरे मामले का अपनी तरह से प्रबंधन करने में जुटे हैं। दिलचस्प बात ये है कि बडे़ सहयोगकर्ताओं के पास अजय भट्ट खुद पहुंच रहे हैं और चाय की पेशकश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह चाय आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूरा करने के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं। क्योंकि चाय पीने के बाद सहयोग निधि के लिए कम से कम एक लाख रुपये का चेक तैयार हो रहा है। राजनीतिक हलकों में इस पर चुटकी भी ली जा रही है कि अजय भट्ट एक लाख की ‘चाय’ पी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

bjp state president ajay bhatt drink one lakh rupees tea

भट्ट ने गत दिवस हरिद्वार में कुछ जगहों पर जाकर बडे़ उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। भट्ट के अनुसार, 11 फरवरी तक उनकी कोशिश होगी कि वे पूरे प्रदेश में बडे़ सहयोगकर्ताओं के पास पहुंचे और पार्टी के लिए आजीवन सहयोग निधि जुटाएं।

भट्ट का कहना है कि भाजपा ने राजनीतिक शुचिता के लिए अहम कदम बढ़ाया है। राजनीतिक दलों को चंदे के नाम पर ढके छिपे जो खेल चलता था, वह भाजपा के इस कदम से हतोत्साहित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed